फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर चिराग ने मेरठ में जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद प्रकाश मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित राम बृजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर में हुई आनंद प्रकाश मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के शूटर चिराग शर्मा ने स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। मंगलवार को क्लब पहुंचने चिराग को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कोच अमित श्योराण ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक चली। इसमें मेरठ के कलीना गांव निवासी व क्लब के शूटर चिराग शर्मा ने दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर के फाइनल मुकाबले में 600 में से 577 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उसने प्रतियोगिता के चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर आयोजकों ने चिराग को चैंपियन ट्राफी और 11 हजार की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। मंगलवार को बिनौली क्लब पहुंचे चिराग को समाज सेवी गगन धामा, सुधांशु जैन, नकुल शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपेंद्र धामा, सचिन पंडित, अरस्तू श्योरान, अंकिता, प्रभात, बंधन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें