बड़ौत। सेंट आरवी काॅन्वेंट स्कूल में चल रही चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दौड़ व खो-खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अनुराग जैन ने फीता काटकर किया। इस दौरान जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, वंश द्वितीय, हर्ष तृतीय, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक प्रथम, उमंग द्वितीय व मिलन तृतीय स्थान पर रहे l बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ध्रुवी प्रथम, कनक द्वितीय, तान्या तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में यश तोमर प्रथम, सागर द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे l बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नाईल सदन प्रथम, अमेजॉन सदन द्वितीय व पेसिफिक सदन तृतीय स्थान पर रहे l टंग ऑफ वार में जूनियर वर्ग में एवरेस्ट सदन विजेता रहा। सीनियर वर्ग में पेसिफिक ने प्रथम, एवरेस्ट ने द्वितीय, नाईल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l कबड्डी में छात्रा वर्ग में अमेजॉन सदन प्रथम, एवरेस्ट सदन द्वितीय, पेसिफिक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l विजेताओं को निदेशिका चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तनु राणा, रितिका तोमर, शकुंतला जैन, रीना गोस्वामी, स्नेहा हुड्डा, ईशान नागपाल, संदीप कुमार, मोहनवीर उज्ज्वल, सिद्धांत जैन, मनवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।