बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में शनिवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन बड़ौत की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें नगर की समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया गया।
सचिव उमरजान ने सर्वप्रथम गत बैठक की कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बिजरौल गांव के पशु चिकित्सालय को नियमित रूप से चालू कराने, बड़का रोड, फूंसवाली मस्जिद के चौराहे से सराय रोड जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मत्ति से 17 जुलाई को विधायक अजय कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया। विधायक को बैठक में बुलाने के लिए आमंत्रित किया। सदस्यों ने बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने और संचालन उमरजान खान ने किया। मौके पर डॉ. ओमवीर सिंह, पीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह पथौलिया, शिवनारायण शर्मा, चंद्र प्रकाश, राजवीर सिंह तोमर, राजेंद्र कुमार आर्य, चौधरी हरवीर सिंह, याकूब अहमद, नरेंद्र, सुरेंद्र पाल, जयपाल सिंह मौ उमर कानूनगो, राजकुमार रूहेला शामिल रहे।