चित्रकला प्रतियोगिता में शिवा व खुशबु प्रथम
बागपत। एनवायरमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन व हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया की ओर से प्राथमिक विद्यालय बिनौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा चार से कक्षा आठ के 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के शिवा प्रथम, रूकइया द्वितीय व शैली तीसरे व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा की खुशबु प्रथम, रानी द्वितीय व मंतशा तीसरे स्थान पर रही। इसके उपरांत छात्रों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए एस्रो के निदेशक संजय राणा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण जीवन का आधार है। कविता सिंह ने बच्चों को नई तकनीक से पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग करने की अपील की। प्रतियोगिता में एस्रो के सचिव देवेंद्र फोगाट, ओमकार तोमर, विनय कुमार, रेनू पंवार, शालू सिंह, मीनू ढाका, ममता रानी, शकीला, रुचि, रचना, मीनू ढाका, रीना रानी, प्रीति शर्मा मौजूद रही।