फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल गड़रिया मोहल्ले में 15 दिन से नहीं बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। फौलादनगर गांव के ताल गड़रिया मोहल्ले मेें विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से पेयजल संकट गहरा गया है, लेकिन लिखित व मौखिक शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरनावा- झुंडपुर मार्ग पर 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जो 15 दिनों से फूंका पड़ा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव का ताल गड़रिया मोहल्ला जुड़ा हुआ है। बिजली न आने के कारण लोगों को पेयजल व पशुओं का चारा काटने में दिक्कत हो रही है। लोगो को मोहल्ले से 100 से 200 मीटर दूर जाकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सूचना के बाद भी न तो जेई ध्यान दे रहे है और नहीं आला अधिकारी। इससे लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय ने जेई को भेजकर जल्द से जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कहीं। मांग करने वालों में जगपाल, चरण सिंह, धनवीर, मोहम्मद ताहिर, नसीबू, नूरदीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें