फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के गड्ढों के विरोध में किया शीर्षासन

विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बने गड़ढों के विरोध में शीर्षासन करता खेकड़ा निवासी ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
फोटो नंबर 05केएआर 1,ए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों के विरोध में खेकड़ा निवासी सुभाष कश्यप ने तहसील के समीप शीर्षासन किया। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर मनाया।
विज्ञापन

खेकड़ा से लोनी तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे क्षतिग्रस्त है। एनएचएआई ने पिछले सप्ताह हाईवे के गड्ढे को भरवाने शुरू कराए थे। खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी समाजसेवी सुभाष कश्यप गड्ढे पाटे जाने की गति से संतुष्ट नहीं हुुआ। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पर तहसील के समीप शीर्षासन किया। कहा कि हाईवे के गड्ढे तेजी के साथ नहीं पाटे जा रहे हैं। अधिकारियों से अनियमितता की शिकायत भी कर चुके हैं, इसके बावजूद काम में तेजी नहीं लाई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शीर्षासन समाप्त कराया। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि गड्ढों को भरवाने के लिए समाजसेवी की शिकायत से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें