फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निरक्षरों का सर्वे करने के लिए शिक्षामित्रों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिसंबर माह से शुरू होने वाले प्रशिक्षण एप से होगी मॉनिटरिंग, प्रधानाध्यापक रखेंगे पूरी नजर
विज्ञापन


- घर-घर दस्तक देकर शिक्षामित्र निरक्षरों को चिह्नित करेंगे, शासन ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निरीक्षरों का सर्वे करने के लिए अब शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दिसंबर माह में शुरू होने वाले प्रशिक्षण एप से ही मॉनिटरिंग की जाएगी और शिक्षामित्र घर-घर दस्तक देकर निरक्षरों को चिह्नित करेंगे। प्रधानाध्यापक भी इस पर पूरी नजर रखेंगे।
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 साल से ज्यादा आयु के निरक्षरों को चिह्नित करने का अभियान चलाया जाना है। यह काम परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा किया जाना है, लेकिन अब इसमें शासन स्तर से बदलाव किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी हुए निर्देश के तहत अब यह काम शिक्षामित्रों से कराया जाएगा। शिक्षामित्र के अपनी तैनाती स्थल वाले गांवों में घर-घर दस्तक देंगे। निरक्षरों को चिह्नित करते हुए उनका ब्योरा जुटाएंगे। साथ ही वो इसकी रिपोर्ट अपने प्रधानाध्यापक को सौंपेंगे। जानकारों की माने तो अर्द्धवार्षिक परीक्षा व विशेष वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शासन ने इस अभियान का रोडमैप बदला है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए बीईओ को निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एप से होगा सर्वे, इसके लिए शिक्षामित्रों का होगा प्रशिक्षण
हर साल शिक्षकों के जरिए असाक्षरों का सर्वे कराया जाता है। लेकिन इस बार यह काम शिक्षामित्रों के माध्यम से कराया जाएगा। इस सर्वे को एप के जरिए किया जाता है। ऐसे में सर्वे की बारीकी समझाने के लिए शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण दिसंबर के पहले सप्ताह में कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें