-गांव पहुंचने पर परिजनों और लोगों ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। इदरीशपुर गांव के शौर्य पंवार भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। सोमवार को उनके गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शौर्य ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।
शौर्य पंवार ने तीन साल पहले हैदराबाद में भारतीय वायुसेना में अपना प्रशिक्षण शुरू किया था। यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनका फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। उनके फ्लाइंग ऑफिसर बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। किसान प्रवीण पंवार ने बताया कि उनके बेटे ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की कठिन परीक्षा पास की थी। सोमवार को जब शौर्य गांव पहुंचे तो ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पंवार खाप चौधरी धर्मबीर सिंह, चौधरी रामदास सिंह, पूर्व प्रधान देशपाल सिंह, प्रधान हरि पंवार, रामछैल सिंह, मास्टर राजकुमार, डॉ. यशपाल राणा आदि मौजूद रहे।