चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर निवासी एक सरकारी चिकित्सक कोे गांव के आधा दर्जन व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
खट्टा प्रहलादपुर निवासी भोजपाल सिंह दिल्ली के अस्पताल में सरकारी चकित्सक हैं। बुधवार शाम अस्पताल से घर लौटते समय गांव के पास आधा दर्जन दबंगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। भोजपाल सिंह ने बताया कि गांव के आधा दर्जन दबंगों ने शराब पी रखी थी, जिसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट कर 1500 रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर चांदीनगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है। यह झगड़ा टीन निर्माण को लेकर हुआ है। पैसे छिनने वाली बात निराधार है। तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।
------------------------