फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का एलान, ट्यूबवैलों पर नहीं लगने देंगे बिजली मीटर

विज्ञापन
चांदीनगर क्षेत्र के गढ़ीकलंजरी गांव में आयोजित पंचायत में भाग लेते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव मे टयूबवैलों पर बिजली मीटर लगाने के विरोध में आसपास के गांव के किसानों की पंचायत हुई। निर्णय लिया गया कि जब तक अन्य जनपदों में टयूबवैलों पर मीटर नहीं लगते हैं। वह अपनी ट्यूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। किसानों ने कहा कि अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़ी कलंजरी गांव की चौपाल पर गढ़ी, नवादा, फुलैरा गढ़ी सिरोरा समेत अन्य गांव के किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने वहां मौजूद सभी लोगों को मास्क वितरित किए। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे मे जानकारी दी। किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसानों पर आपदा की घड़ी है। कभी बरसात में फसल खराब हो जाती है तो कभी तूफान से फसल गिर जाती है। ऐसे में किसानों की टयूबवैलों में मीटर लगाकर सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। पचायत मे निर्णय लिया गया कि जब तक अन्य जनपदों में टयूबवैलों पर मीटर नहीं लग जाते हैं, वे अपनी टयूबवैलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। इस मौके पर जय भाटी प्रधान, अनिल, महावीर शर्मा, राकेश प्रधान, विजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें