फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विश्व शांति की कामना के साथ शांतिनाथ विधान का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान का रविवार को समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा कर भगवान चंद्र प्रभु को 120 अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन


विधान में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन, देव शास्त्र पूजन, सोलहकरण पूजन किया गया। उन्होंने विश्व शांति की कामना कर भगवान चंद्र प्रभु की पूजा कराई, कहा कि भगवान की भक्ति से सभी रास्ते खुल जाते हैं और भगवान कभी भी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ते हैं। महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधान के संपन्न होने पर बधाई संदेश पत्र भेजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें