फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी और खो-खो में शांति देवी कॉलेज की टीम चैंपियन बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रही चौधरी हरबंश लाल स्मृति क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर कबड्डी व खो-खो के फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर बालिका कबड्डी के मैच में शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर की टीम ने राजेश पायलट हाईस्कूल गावड़ी की टीम को 54-7 के अंतर से हराया। वहीं, खो-खो में शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज की टीम प्रथम और जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली ने दूसरा स्थान प्राप्त। इसके उपरांत कॉलेज में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आचार्य कर्ण सिंह, इंजीनियर रणवीर सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक नरेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, जितेंद्र आर्य, प्रधान सुधीर राजपूत, ललित अग्रवाल, सत्यपाल तंवर, मास्टर विनोद आर्य, राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें