फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहमल ए ने बी को हराया

Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली रोड पर मदर टेरेसा क्रिकेट एकेडमी पर रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें शाहमल ए की टीम ने शाहमल बी की टीम को हराकर मैच जीता। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कोच सुधीर कुमार आर्य व प्रतीक तोमर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रेम भावना के साथ मैच खेलने का आह्वान किया। मैच मेें टास जीतकर शाहमल ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें प्रतीक ने 65, आदित्य ने 27 एवं ओजस्वी ने 24 रनों का योगदान दिया। गेदबाजी करते हुए शाहमल बी के अक्षित ने तीन, सरल एवं रितिक ने दो-दो और यश ने एक विकेट लिया।

  मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी शाहमल बी की टीम 29.1 ओवरों मेें मात्र 164 रन ही बना सकी। इसमें विशाल ने 70, रितिक ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए शाहमल ए के भोला ने 4, मुकुल एवं तनिष्क ने दो-दो और कपिल ने एक विकेट लिए। मैन ऑफ दा मैच के लिए विशाल को चुना। इस मैच में एंपायर की भूमिका कुलदीप तोमर और मुकेश ने निभाई। स्कोरर दिग्विजय ने की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कोच सुधीर आर्य अौर प्रतीक तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें