फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्र पर विवाद का साया

Thu, 11 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन समाज समिति के विवाद के चलते बुधवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि मंदिर के दान-पात्र तोड़ उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। हालांकि दान मात्र से निकली धनराशि जैन समाज के लोग गिनते मिले। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष पद को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। पिछले दिनों चुनाव अधिकारी एसडीएम द्वारा सुनील जैन को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। हालांकि बाद में डीएम द्वारा चिट फंड सोसाइटी के रजिस्ट्रार को इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए कहा था।

दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही है। बुधवार की देर रात एक पक्ष के अतुल जैन के नेतृत्व में काफी संख्या में जैन समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोप  लगाया कि सुनील जैन पक्ष के लोगों ने मंदिर के दान-पात्र को तोड़ नकदी व जेवरात उठा ले गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस पर दिगंबर जैन अतिथि भवन में पुलिस गई, तो काफी संख्या में दिगंबर जैन समाज के लोग दान-पात्र से निकली धनराशि को गिन रहे थे। उनका कहना था कि शाम के समय जब भी समिति चाहती है, तो दान-पात्र को खोलकर उस धनराशि को अपने धार्मिक स्थलों पर लगाती है।

स संबंध में समाज के अध्यक्ष बनाए गए सुनील जैन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि कोई गैर कानूनी कार्य नहीं किया है। जैन समाज को एकत्र किए गए पैसे को एकत्रित किया जा रहा है।

इस बीच विरोधी अतुल जैन का कहना था कि यह गैर कानूनी तौर पर दान-पात्र के ताले तोड़े गए हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इस संबध में सीओ सीपी सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अतुल जैन ने तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है। मामला जैन समाज के दो पक्षों का है। जांच के बाद ही इस मामले में काईवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें