फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रात में कोहरे के बाद दोपहर में निकली धूप, शीतलहर से बनी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार रात को कोहरा छाया रहा। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहने से वाहन धीमी गति से हेडलाइड ऑन कर चलने को मजबूर रहे। सुबह 10 बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो-तीन दिन शीतलहर चलने व कोहरा छाने से मौसम ठंडा बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें