फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादाब गैंग के शाहिद ने डाला था सराय में डाका

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। मेरठ जेल में बंद शादाब गैंग के कई सदस्यों को सहारनपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह को चला रहा शाहिद लंगड़ा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने कस्बा अमीनगर सराय के सराफ अंकित वर्मा के मकान में हुई डकैती के अलावा कई वारदात का इकबाल किया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन में बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में लगातार डकैती की वारदात एक जैसे स्टाइल में हो रही थीं। इसके चलते आसपास के जनपदों की पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी थी। सहारनपुर पुलिस के हाथ लगे अपराधियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डकैती की वारदात शादाब गैंग कर रहा था। गैंग लीडर शादाब फिलहाल मेरठ जेल में है। गिरोह को शाहिद लंगड़ा चला रहा है। वह सहारनपुर पुलिस के हाथ से फिसल गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने कस्बा अमीनगर सराय के अंकित वर्मा के मकान के अलावा मेरठ के धौलड़ी और मुरादनगर में हुई डकैती की वारदात का इकबाल किया है। एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि सहारनपुर में अपराधी पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ के लिए यहां से पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन


तीन राज्यों में फैला है गिरोह का नेटवर्क
बागपत। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरोह का नेटवर्क वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा में भी है। वहां यह वारदात अंजाम देता है। वहां के अपराधी भी इस गैंग में शामिल हैं।

अपराधियों के कब्जे बरामद हुआ लूटा गया सोना-चांदी 
बागपत। पुलिस सूत्रों की मानें तो सराफ अंकित वर्मा के मकान से लूटे गए आभूषणों को बदमाशों ने गला दिया है, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने उनके पास से गला हुआ सोना-चांदी कुछ मात्रा में बरामद किया है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद में भी अपराधीपकड़े जाने की चर्चा 
बागपत। इस गैंग के दो सदस्यों को गाजियाबाद में भी पकड़े जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें