फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हत्या के तीसरे दिन हुआ शबगा की दीपा का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मी रहे तैनात, पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा गांव में हत्या के तीसरे दिन शुक्रवार दोपहर को दीपा का अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। दीपा के परिवार वालों ने पुलिस से हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
शबगा गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसकी बहन दीपा की गौरव निवासी सरूरपुर कलां के साथ वर्ष 2023 में शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दीपा पर मायके से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। 25 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में दीपा, उसका पति गौरव अपने दो दोस्तों के साथ आए हुए थे। शादी से वापस लौटते समय उनकी कार बड़ौत पहुंची तो दीपा ने फोन कर चलती कार में मारपीट करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

परिवार वालों के साथ बड़ौत पहुंचे तो दीपा के ससुराल वालों ने बड़ौत के निजी अस्पताल में दीपा के भर्ती होने की बात कही। इसके बाद दीपा की मेरठ के अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने पति गौरव निवासी सरूरपुर कलां, जेठ दीपक, सास पिंकी, जेठानी अनीता, कुलदीप निवासी आजमपुर मुलसम और एक अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही
विज्ञापन

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इस मामले में सीओ विजय कुमार के काफी समझाने के बाद बृहस्पतिवार देर रात परिवार वाले अंतिम संस्कार को माने। सीओ विजय कुमार का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें