फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त किए जाएंगे 120 स्कूलों के जर्जर भवन, दोबारा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
06 ब्लॉक के जर्जर भवनों की सूची जारी कर शिक्षा विभाग ने दिए नीलामी के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के छह ब्लॉक में 120 विद्यालयों के भवन जर्जर हो गए हैं। विभाग की ओर से जर्जर भवनों की सूची जारी कर नीलामी के निर्देश दिए है। इन भवनों को ध्वस्त कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालय है। इनमें बागपत ब्लॉक में 81, बिनौली ब्लॉक में 108, छपरौली ब्लॉक में 73, खेकड़ा ब्लॉक में 76, पिलाना ब्लॉक में 82, बड़ौत ब्लॉक में 97 विद्यालय हैं। इनके अलावा बड़ौत नगर में 13 और दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय है। इनमें से 120 विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया जांच के उपरांत इन विद्यालयों के भवनों को जर्जर घोषित कर दिया है। अब इन भवनों की नीलामी कराकर ध्वस्त कराया जाएगा। इनके स्थान नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार जर्जर भवनों की सूची
ब्लॉक भवन
बागपत 22
बिनौली 21
छपरौली 16
खेकड़ा 10
पिलाना 30
बड़ौत 21
कुल 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें