फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ग्राम प्रधान के घर पर की कई राउंड फायरिंग, गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेहटा। घाटमपुर गांव में शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों द्वारा ग्राम प्रधान के आवास पर कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान पति ने मौके से मिले खोखो को पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।

ग्राम प्रधान नरगिस के पति उस्मान चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात को वह परिवार के साथ अपने घर सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनके भाई इसरान को घर के बाहर सड़क पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उस्मान ने बताया कि इसरान ने बाहर निकलकर देखा तो कोहरा अधिक होने के कारण उसे कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। शनिवार सुबह जब घर के लोग बाहर निकलें तो उन्होंने घर की दीवार पर छर्रो के निशान बने देखें तो रात में हुई फायरिंग अपने ही मकान पर होने का आभास हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद आसपास पड़ताल की तो करीब आठ खोखे बरामद हुए। उस्मान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की। उस्मान ने बताया कि सड़क से बरामद खोखे पुलिस को सौंप दिए गए हैं। उस्मान ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि प्रधान पति द्वारा खोखे को जरूर पुलिस को सौंपे गए हैं, लेकिन अभी तक की जांच में यह साबित नहीं हो पाया कि रात किसी ने फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि प्रधान पति ने ना तो रात में डायल 112 या पुलिस को सूचना दी और ना ही कोई पड़ोसी फायरिंग होने की बात स्वीकार कर रहा है। मामला संदिग्ध है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें