फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस घटना को छिपाने में जुटी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती, डीएम भी मिलने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट भट्टे से अगवा कर सात साल की मासूम से एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस मामले को छिपाने में जुट गई। आनन-फानन में एक युवक को गिरफ्तार कर गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया गया। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम भी परिजनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती हरियाणा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उनकी सात साल की बेटी और पुत्र अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। दादा-दादी भी क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। शनिवार को दादा-दादी ईंट पाथने चले गए। दोनों भाई-बहन अपनी झुग्गी में थे। तभी एक युवक आया और बालिका को अगवा कर पास ही स्थित नलकूप पर ले गया। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम राजकमल यादव भी उसे देखने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आननफानन में मुजफ्फरनगर निवासी महताब को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें