फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुए आयुष्मान योजना के सात हजार पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की पात्रता हासिल कर जिले के सात हजार लोग लापता हो गए। सूची में नाम दर्ज होने के एक साल बाद भी गोल्डन कार्ड बनवाने नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने अब ऐसे लोगों की तलाश के लिए सर्वे कराने का प्लान तैयार किया है। यह सर्वे दस से 31 जनवरी तक होगा। अगर पात्र नहीं मिले तो शासन की अनुमति के बाद इन सभी का नाम सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में कराए गए सर्वे के बाद जिले में 45 हजार 23 पात्र परिवार आयुष्मान भारत योजना में चयनित किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाला कार्ड इन लोगों के घर पहुंचा। इसे लेकर इन लोगों को आयुष्मान सेंटर जाकर गोल्डन कार्ड बनवाना था। सीएमओ डॉ राजकिशोर टंडन ने बताया कि एक साल बाद भी जिले में सात हजार पात्र गोल्डन कार्ड बनवाने नहीं पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया, लेकिन इन पात्रों की जानकारी नहीं मिली। प्रशासन ने शासन को जानकारी दी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ देवेश चतुर्वेदी ने आदेश जारी किए हैं कि इन लापता सात हजार पात्रों के लिए दस से 31 जनवरी तक पुन: सर्वे किया जाएं। सर्वे रिपोर्ट दोबारा शासन को भेजी जाएगी। जो पात्र सर्वे में नहीं मिलेंगे, उनकी पात्रता रद्द की जा सकती है।
सर्वे पर सवाल, अपात्र भी बनें पात्र
बागपत। आमजन का कहना है कि पुराना सर्वे गलत तरीके से किया गया है। अपात्रों को बड़ी संख्या में इसमें शामिल कर लिया गया। सरकारी नौकरी और अच्छी हैसियत वाले लोगों के कार्ड बना दिए गए, लेकिन जांच कर इन्हें हटाने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया। बड़ौत निवासी सुलेमान, अरविंद कुमार और धर्मेंद्र का कहना है कि अपात्र अगर सूची में शामिल हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन

दो हजार को लाभ, एक करोड़ खर्च
बागपत। आयुष्मान योजना के प्रभारी कपिल सरोहा और आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा का कहना है कि जिले में अब तक दो हजार 40 लोगों को लाभ मिला है। इस पर सरकार ने एक करोड़ 77 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए है।
अब यहां भी मिलेगा सामान्य रोगों का उपचार
बागपत। आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ एसपी सिंह ने बताया कि अब पिलाना, खेकड़ा और छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी योजना से जोड़ दिया गया है। इन केंद्रों पर सामान्य श्रेणी की बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
अब तक यहां मिल रहा इलाज
बागपत। अब तक आयुष्मान योजना का लाभ जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत, सीएचसी बागपत, बड़ौत, बिनौली, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी, जीवन ज्योति आर्थो सेंटर बड़ौत, देव भूमि हॉस्पिटल बालैनी, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल बड़ौत, एपेक्स हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर बड़ौत में पात्रों को उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें