फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठरा में मारपीट में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव गोठरा में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव गोठरा में ग्राम पंचायत एक गली में खड़ंजे का निर्माण करा रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को लख्मी और कृष्णपाल पक्ष के परिवारों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के कृष्णपाल, देशपाल, विजयपाल और दूसरे पक्ष के लख्मी, सचिन, नितिन, मोहित घायल हो गए। दोनो पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सक के यहां इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें