फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामारी में चल रही सात बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उप संभागीय विभाग की ओर से रविवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर चेकिंग कर 13 बसों के चालान कर सात बसों को सीज कर दिया है। डग्गामारी में चल रही इन बसों पर सात लाख रुपये टैक्स व पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को भी 12 बसों के चालान किए गए थे।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर चेकिंग अभियान के दौरान 25 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शनिवार को 12 बसों के चालान किए गए, जबकि रविवार को 13 बसों के चालान कर सात बसों को सीज कर दिया गया। बसों पर टैक्स चोरी करने पर सात लाख का जुर्माना और नियमों का पालन न करने पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
जिले में धड़ल्ले से हो रही डग्गामारी
जिले में कई रूटों पर धड़ल्ले से डग्गामारी कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। कई बस ऑपेरटर टैक्स जमा कराए बिना ही बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन कर रहे हैं। इसकी शिकायतें लगातार उप संभागीय विभाग के पास पहुंच रहीं थी। इसी के चलते कुछ दिन से विभाग की ओर से डग्गामार और बिना टैक्स चोरी कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें