फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस की ढिलाई से तंग आकर जितेंद्र ने खुद को लगाई आग, दिल्ली में नए संसद भवन के सामने उड़ेला पेट्रोल

Thu, 26 Dec 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कुछ लोगों ने जितेंद्र के पिता के साथ मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। परिजनों का कहना है कि उचित कार्रवाई न होने से जितेंद्र व्यथित था। इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 
विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले छपरौली कस्बे के युवक जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन पर कई बार हमला हुआ और पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर जितेंद्र ने जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

छपरौली में जितेंद्र के घर के बाहर खड़े परिजन और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे की पट्टी धंधान के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला जितेंद्र उसका छोटा भाई है। रविंद्र ने बताया कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान पड़ोस में ही रालोद की जनसभा चल रही थी, वहां उसके पिता महीपाल भी पहुंच गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके पिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उन्होंने की तो पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
 

मुकदमा दर्ज नहीं करने से आरोपियों को एसडीएम बड़ौत के न्यायालय से जमानत मिल गई। उसके भाई ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायतें करने पर हमलावरों ने वर्ष 2024 में तिलवाड़ा मोड़ पर ईंट भट्ठे के पास उसके पिता महीपाल को कार से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे कोई सुनवाई नहीं की।
वह लगातार कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काटते रहे, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए ही जितेंद्र ने पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर न्याय की मांग को लेकर आग लगाई।
 

भीम आर्मी की रैली में शामिल होने की बात कहकर गया था जितेंद्र
रविंद्र ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र अविवाहित है, जो बुधवार सुबह सोकर उठने के बाद तैयार होने लगा। पूछने पर जितेंद्र ने बताया कि भीम आर्मी की बड़ी रैली में दिल्ली में जाना है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के नए संसद भवन के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की जानकारी मिली। पता चलते ही उसके पिता महीपाल और अन्य लोग दिल्ली गए।





 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
-आग लगाने वाले युवक के परिवार का दूसरे पक्ष के साथ आपसी विवाद चल रहा है। इसमें जितेंद्र पक्ष की तरफ से एक शिकायत दी गई थी और उस पर मई 2024 में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कराया जा चुका है। इसके बाद जितेंद्र की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया। अब जानकारी आने पर पूरी जांच कराई गई, मगर उनकी तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं आया था। दूसरे पक्ष की तरफ से जितेंद्र पक्ष पर जानलेवा हमले के दो मुकदमे पहले ही दर्ज कराए गए हैं। 
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें