फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की धुलाई करते समय सर्विस सेंटर के मालिक की करंट लगने से मौत, हंगामा

विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मृतक अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विपिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
- डौला गांव में सर्विस सेंटर चलाते थे अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले विपिन
विज्ञापन

- परिवार वालों ने केंद्र के बराबर में स्थित अस्पताल से करंट उतरने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में ट्रक की धुलाई करते समय करंट लगने से सर्विस सेंटर के मालिक विपिन कुमार (33) निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी की मौत हो गई। वहां आए विपिन के परिवार वालों ने बराबर में स्थित निजी अस्पताल से करंट उतरने का आरोप लगाकर सिंघावली अहीर थाने में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद ही परिवार वाले शांत हुए।

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मनीष ने बताया कि उनका बड़ा भाई विपिन काफी समय से डौला गांव में गाड़ियों की धुलाई का सर्विस सेंटर चलाता था। शनिवार शाम को विपिन कुमार सर्विस सेंटर पर ट्रक की धुलाई करा रहा था। सेंटर के बराबर में स्थित अस्पताल के बाहर टीनशेड लगा हुआ है। धुलाई करते समय पानी का पाइप अस्पताल के टीनशेड से टकरा गया। तभी विपिन कुमार को करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

लोगों ने विपिन के परिवार वालों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने वहां आकर उसे बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। बताया कि टटीरी के निजी अस्पताल में पहुंचने से पहले ही विपिन कुमार की मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी प्रियवृत्त ने बताया कि मनीष की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शव लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे परिजन
विपिन की मौत होने के बाद शनिवार देर रात में परिवार वाले शव को अग्रवाल मंडी टटीरी के पास से वापस सिंघावली अहीर थाने में लेकर पहुंचे। मनीष ने ऊर्जा निगम व अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा लिखने की बात कही तो वहां परिजनों ने हंगामा कर दिया। वह शव को थाने में लेकर बैठे रहे और मुकदमा दर्ज करने के बाद ही वहां से जाने की बात कही गई। वहां हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी, उनके नाम शामिल करने की बात कही। इसके बाद वहां से शव लेकर परिवार वाले वापस आए।
विज्ञापन

- तीन भाइयों में बड़े थे विपिन
मनीष ने बताया कि विपिन अपने परिवार में तीन भाइयों में बड़े थे। 11 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। मनीष पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी।

करंट की चपेट में आने से मृतक अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विपिन की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें