बागपत। डीपीआरओ अरूण अत्री पर अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम अस्मिता लाल ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा था। जिसके बाद मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर हटाने की मांग की है, ताकि विभागीय कार्य प्रभावित न हो सके।
डीपीआरओ पर दायित्वों का सम्यक निवर्हन न करने, सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रमों का क्रियान्वयन न करने, अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का उचित पर्यवेक्षण न करने, जन शिकायतों का समय से निस्तारण न करने सहित तमाम आरोप लगाए थे। डीएम ने मंडलायुक्त को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव को इस संबंध में पत्राचार किया है। उन्होंने डीएम के एक अगस्त को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। कमिश्नर ने डीपीआरओ अरुण अत्री के विरूद्ध अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई और उन्हें हटाने की संस्तुति की है। मंडलायुक्त के पत्र के बाद अब डीपीआरओ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।