फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर और जूनियर लंगडी नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी उप्र की टीम सम्मानित

Sun, 02 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । महाराष्ट्र के जलगांव में हुई 8वीं सीनियर और जूनियर लंगडी नेशनल चैंपियनशिप में उप्र की टीम ने कांस्य पदक जीता। शनिवार को नगर में पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया ।
विज्ञापन


   महाराष्ट्र के जलगांव में  25 से 27 सितंबर तक चली चैंपियनशिप में उप्र की आंचल बहुउद्देशीय एकेडमी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर कांस्य पदक झटका। इस टीम के खिलाड़ी अजय त्यागी, सुमित, आदित्य, जोनी, विचित्र, हर्ष, अंशु, शाहरुख, अक्षित, नसीम, अरविंद, संगम ने एकजुटता का परिचय देकर चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंची लगभग 30 टीम को जोरदार टक्कर दी। 

शनिवार को नगर में आयोजित सम्मान समारोह में पदक झटकने वाले टीम के खिलाड़ियों को आंचल बहुउद्देशीय एकेडमी की डायरेक्टर और लंगडी एसोसिएशन की सचिव पूजा वर्मा, एसोसिएशन के प्रेजीडेंट मनोज कुमार उज्ज्वल, सरदार सिंह लुहारी और रिंकु जैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया । इस मौके पर एसोसिएशन के प्रेजीडेंट मनोज कुमार उज्जवल ने कहा युवा में रुचि लेनी चाहिए। अब खेल में रोजगार के भी मौके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें