रासेयो शिविर में छात्राओं को दिए आत्मसुरक्षा के गुर
दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज में चल रहा है शिविर
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई के दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर दिए गए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन गर्ग के निर्देशन में तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गायन कर किया गया। स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने बड़का रोड पर श्रमदान कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत जन-जागरुकता रैली निकाली। साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया। दिगंबर जैन कॉलेज के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर शिंजिता अग्रवाल द्वारा व्यक्तित्व निर्माण के लिए कई प्रकार के बौद्धिक खेलो द्वारा मनोरंजन कराया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर को सफल बनानें में रितिका, शुभांगी, सिमरन, पलक, सरिता, पारुल, ममता, तानिया अनु का योगदान रहा।