फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 125 भारोत्तोलकों का चयन

विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के ट्रायल में भाग लेता खिलाडी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अगस्त में पटियाला में होगी राष्ट्रीय स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पटियाला में अगस्त में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए रविवार को सैडभर गांव में ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के भारोत्तोलक हिस्सा लेने पहुंचे। कुल 125 भारोत्तोलक का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
स्व. वेदीराम वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित ट्रायल का उद्घाटन एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री निलेष सिंह और बागपत के महामंत्री यशपाल यादव ने किया। ट्रायल यूथ, जूनियर, सीनियर भार वर्ग में लिया गया। जिसमें 73 पुरुष, 36 महिला और 16 सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन हुआ। 40 किलोग्राम भारवर्ग में बागपत की शिवानी और बदायूं की मानसी, 55 किग्रा यूथ में चंदौली की कुमकुम यादव, जूनियर में लखनऊ की प्रियंका मौर्या, सीनियर में वाराणसी की गौरी पांडेय, 59 किग्रा यूथ में वाराणसी की सोनम सिंह व दीक्षा सिंह, जूनियर और सीनियर वर्ग में वाराणसी की सलोनी सिंह का चयन हुआ। 64 किग्रा महिला वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की कोमल खान का जूनियर और सीनियर वर्ग में चयन हुआ। 71 किग्रा यूथ के लिए वाराणसी की सृष्टि यादव और सीनियर में पूजा यादव का चयन हुआ। 76 किग्रा यूथ में वाराणसी की ज्योति यादव व संध्या राय और सीनियर में लखनऊ की वंदना गुप्ता, 81 किग्रा महिला सीनियर में सहारनपुर की कृत्ज्ञा, यूथ में लखनऊ की इच्छा पटेल, सहारनपुर की अदिति, 87 किग्रा भार वर्ग महिला जूनियर में कानपुर की स्वाति यादव और सीनियर में वाराणसी की पूर्णिमा पांडेय का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक ट्रायल जारी था। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी पर्यवेक्षक रही। युद्धवीर सिंह, प्रधान श्याम सिंह, कमल सिंह, देवेंद्र यादव, कोच अशोक व सुरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें