बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से वर्ग विशेष का युवक एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया। युवती अपने घर से हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले गई है। परिजनों ने थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती की मां ने थाने में बताया कि वर्ग विशेष का युवक दूसरे गांव का रहने वाला है। घटना से गांव में आक्रोश है। उसने पुलिस-प्रशासन से जल्द पुत्री की बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने कहा कि युवती की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर नूरजहां पत्नी इदरीश निवासी दरकावदा ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद