फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलराम के हत्यारोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व कर दी गई थी कमलराम की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एडीओ पंचायत खेकड़ा भूपेंद्र के निजी ड्राइवर कमलराम की हत्या के बाद से फरार युवक को पकड़ने के लिए सोमवार को कोतवाली पुलिस ने कई गांवों मेें दबिशें दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम ने गाजियाबाद के लोनी में भी दबिश दी।
विज्ञापन

कृष्णा नगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एडीओ पंचायत खेकड़ा के निजी ड्राइवर फैजपुर निनाना निवासी कमलराम (40) की दो दिन पहले गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले मेें मृतक के भतीजे सन्नी ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि कमलराम के साथ दिल्ली का एक युवक रहता था, जो हत्या के बाद से ही फरार हो गया था। सोमवार को कोतवाल मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व में गठित तीन टीम ने बागपत, लोनी, वाजिदपुर, बावली, मलकपुर सहित अन्य कई गांवों में दबिशें दी, लेकिन फरार युवक का कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में सीओ युवराज सिंह ने बताया कि टीम इस हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपी को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें