फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आंधी के बाद बिजली बहाल नहीं कराने पर एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण लिमिटेड मेरठ के एमडी ने लापरवाही के चलते खेकड़ा के एसडीओ पवन कुमार को निलंबित कर दिया। राजस्व वसूली नहीं कराने, 21 मई को आंधी-बारिश में आए ब्रेकडाउन अटेंड कराकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कराने तथा कर्मियों से अमर्यादित व्यवहार करने जैसे गंभीर आरोप में उनको निलंबित किया गया। उन्हें ऊर्जा निगम के सहारनपुर कार्यालय में संबद्ध किया गया है। एमडी ने उन्हें कई बार कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। बागपत के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने एसडीओ पवन कुमार के निलंबन की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन


सरूरपुर तथा शिकोपहुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बागपत। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि 33 केवी उप केंद्र सरूरपुरकलां तथा 33 केवी उपकेंद्र शिकोहपुर की लाइनों की मरम्मत के लिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें