फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अवैध कॉलोनी को तोड़ने गए एसडीएम के सिर में ईंट मारने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो स्टार परफॉमर्र के लिए:- एसडीएम के मारने को उठाई ईंट, सख्ती दिखाई तो हाथ जोड़े: बागपत पक्का
विज्ञापन
- शहर में पक्काघाट पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे थे एसडीएम
विज्ञापन

- शत्रु संपत्ति पर काटी जा रही है अवैध रूप से कॉलोनी, दो मकान समेत कई चहारदीवारी गिराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के पक्काघाट पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को पुलिस के साथ ध्वस्त कराने पहुंचे एसडीएम अमरचंद वर्मा के सिर में युवक शमी ने ईंट मारने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों के साथ भी काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने युवक से ईंट छीनने के बाद हिरासत में ले लिया। इसके बाद काॅलोनी में दो मकान समेत कई चहारदीवारी गिराई गई।
शहर के पक्काघाट पर भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके रणवीर चौहान और कॉलोनाइजर नजाकत अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। वहां कई मकान भी बना दिए गए तो कई की चहारदीवारी कर दी गई। वहां आसपास कुछ शत्रु संपत्ति भी होने के कारण प्रशासन ने जमीन के बैनामों पर रोक लगाई गई है, इसलिए रुपये लेकर केवल दस रुपये के स्टांप पर जमीन बेची जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह जमीन बेचने और अवैध काॅलोनी काटने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अमरचंद वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ उसे ध्वस्त करने के लिए पहुंचे। वहां एसडीएम व पुलिस ने दो कमरे, छह दीवारों को ध्वस्त कराया। तभी एक युवक ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वह ईंट लेकर एसडीएम की तरफ आने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ा। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि फिर से यहां कॉलोनी काटी गई या फिर प्लॉट की बिक्री तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को भी दी धमकी
एसडीएम अमरचंद वर्मा ने जब युवक को ईंट लेकर अपनी तरफ आते देखा तो वह पीछे हो गए। इसके बाद उसको पकड़ने पहुंचे पुलिस कर्मियों को भी ईंट मारकर घायल करने की धमकी दी। पुलिस ने बाद में युवक के दोनों हाथ से ईंट छीनने के बाद हिरासत में ले लिया। बाद में वह एसडीएम से माफी मांगने लगा और मकान न गिराने की गुहार लगाई।

फोटो स्टार परफॉमर्र के लिए:- एसडीएम के मारने को उठाई ईंट, सख्ती दिखाई तो हाथ जोड़े: बागपत पक्का

फोटो स्टार परफॉमर्र के लिए:- एसडीएम के मारने को उठाई ईंट, सख्ती दिखाई तो हाथ जोड़े: बागपत पक्का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें