फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया राशन की दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार ने खेकड़ा नगर में सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया। राशन की गुणवत्ता की जानकारी लेने के साथ ही सभी कार्ड धारकों को समय पर निर्धारित राशन वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार की दोपहर खेकड़ा नगर में सस्ते गल्ले की कई दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों के दस्तावेज देखे। कार्ड धारकों की सूची का अवलोकन किया। इनमें से कितने गत माह राशन ले गए और कितना राशन स्टाक में है, यह सभी जानकारी ली। इसके बाद राशन की गुणवत्ता के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने सभी विक्रेताओं को कार्ड धारकों को समय से राशन वितरित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही आवश्यक हिदायतें भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें