फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए एसडीएम को घेरा

Sun, 17 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम का घेराव करते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बकाया गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  
विज्ञापन
छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में छात्र नारेबाजी करते तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गन्ना मिल मालिकों की हठधर्मिता और प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीति के चलते किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गन्ना मिले किसानों का करोड़ों रुपये दबाकर बैठी है।
  इस कारण किसान बच्चों की स्कूल की फीस और स्कूलों में प्रवेश नहीं दिला पा रहे हैं और प्रदेश सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा यदि गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इसमें मलकपुर चीनी मिल से गन्ना भुगतान कराने संबंधी प्रमुख मांगे हैं। इसमें गौतम, अंकित राणा, शुभम तोमर, विवेक तोमर, नितिन नैन, अभिषेक कुमार, जीवन तोमर, जयदीप सिंह, वरुण, दीपक राठी, हिमांशु, मनोज मलिक, नितिन तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें