फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोदामों को छोड़कर दुकानों पर छापेमारी कर रहे एसडीएम और सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटाखों का कई जगहाें पर किया जा रहा अवैध भंडारण
विज्ञापन

फोटाे संख्या 9
बड़ौत। अवैध पटाखे के भंडारण को लेकर जहां सरकार सख्त है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी गोदामों को छोड़कर दुकानों पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम व सीओ ने कई दुकानाें पर छापेमारी की, लेकिन कहीं पटाखों का अवैध भंडारण नहीं मिला।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम को शिकायत प्राप्त हुई कि नगर की कुछ दुकानों पर दीपावली पर्व को लेकर पटाखों का अवैध भंडार किया जा रहा है। सूचना पर दोनों अधिकारी इंस्पेक्टर देवेश कुमार व अन्य पुलिस टीम को लेकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति सहित अन्य दुकानों पर छापेमारी की, लेकिन दुकानों पर कहीं भी पटाखों का अवैध भंडारण नहीं मिला। नगरवासियों का कहना है कि कुछ लोग अवैध रूप से नगर के बाहर व व्यस्त क्षेत्र में गोदाम बनाए हुए हैं, जहां पर पटाखों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। मगर अधिकारी वहां पर छापेमारी नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि तहसील के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस टीमों को अवैध पटाखों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। साथ ही जहां से पटाखे रखने की सूचना प्राप्त हो रही है। वहां पर भी मौके पर जाकर छापेमारी की जा रही है। अवैध पटाखा भंडार बर्दास्त नहीं होगा। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें