कजाकिस्तान के साथ करार के बाद अभिलेख दिखाते खेकड़ा निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय यादव।
- फोटो : KAHKRA
उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व कर कजाकिस्तान के साथ भौतिकी के क्षेत्र में तालमेल करार पर हस्ताक्षर किए। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
मोहल्ला अहिरान निवासी डॉ संजय यादव दिल्ली में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला सीएसआईआर-एनपीएल में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। भारत के साथ मैत्री संबंधों के चलते कजाकिस्तान की राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला कजास्टैंडर्ड का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने भौतिकी प्रयोगशाला का भ्रमण किया और यहां की कार्य प्रणाली से प्रभावित हुए। साथ ही भौतिकी की कई शाखाओं के क्षेत्र में आपसी तालमेल रखने, आपसी खोज, ज्ञान के साझा करने के महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर हुए।
भारत की ओर से चीफ वैज्ञानिक डॉ संजय यादव ने हस्ताक्षर किए और अभिलेखों का आदान प्रदान किया। शहरवासी राजेश तेवतिया, अशोक धामा, नवीन यादव, संजय शर्मा, यशपाल यादव आदि ने डॉ. संजय यादव की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।