फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर के बाहर खेल रही छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात घर के बाहर खेल रही तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बाइक सवार युवक उसे जंगल में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया। पीड़ित छात्रा अपने परिवार के साथ सोमवार को चचेरे भाई की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ से गांव आई थी। मंगलवार रात वह दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती बैठाकर ले गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार और गांव के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। पूछताछ के बाद भीड़ जंगल में पहुंची, जहां एक नलकूप पर युवक बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
लोगों को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को भीड़ से बचाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चांदीनगर थाने में भी हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने मामले की जांच की और घायल आरोपी का पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। उधर, देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। घटना के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें