फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले, सैनिटाइजर और मास्क के साथ नजर आए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से नए सत्र का शुभारंभ किया गया। सत्र के पहले दिन विद्यालयों में कालेज का स्टाफ पहुंचा और नए एडमिशन के लिए छात्रों को प्रवेश फार्म का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया। खास बात यह रही कि शिक्षक सैनिटाइजर और मास्क के साथ नजर आए। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि सत्र के पहले दिन छात्रों को प्रवेश फार्म का वितरण किया गया। जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने बताया कि सत्र के पहले दिन कालेज के पूर्व में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया गया। मंगलवार को आगे की रुपरेखा तैयार कर ऑनलाइन शिक्षण एवं प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत: कॉलेज में प्रवेश से पूर्व शिक्षकों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। इसके बाद शिक्षकों के सोशल डिस्टेंस के तहत साबुन से हाथ धुलवाएं गए। अधिकांश शिक्षकों की टेबिल पर सैनिटाजर रखी नजर आई। शिक्षकों ने थोड़ी नाराजगी भी हाजिर की। कहना था कि उनका कॉलेज कंटेनमेंट जोन में है, इसके बावजूद भी यहां आने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य वकीलचन्द जैन का कहना था कि सभी शिक्षकों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत: पहले दिन कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए शिक्षकों ने हवन किया। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख आहुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेशपाल, सुरेंद्र धामा, विशाल राय, नरेश कुमार, जितेंद्र तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन

गॉडविल इंटर कॉलेज, किरठल: नए शिक्षक सत्र पर हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हवन में आहुतियां दी गई। प्रधानाचार्य सुबोध चौहान व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें