फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का डाटा भेजने में स्कूल फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीबीएसई की ओर से बागपत जिले के सभी 57 स्कूलों से शिक्षकों और अन्य स्टाफ के कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के बारे में जानकारी मांगी गई थी। यह जानकारी भेजने के लिए 21 जुलाई अंतिम तिथि थी। मगर, अब तक दो-चार स्कूलों को छोड़कर अन्य संचालकों ने इसकी जानकारी बोर्ड को नहीं दी है। ऐसे स्कूल संचालकों को अब रिमांडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि बोर्ड ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल में सभी अध्यापकों को कोरोनारोधी टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। टीकाकरण कराए हुए अध्यापकों को ही स्कूल में प्रवेश मिलता है। टीका लगवाना खुद के साथ विद्यार्थियों के लिए भी जरूरी है। जिन स्कूल संचालकों ने डाटा नहीं भेजा है, उन्हें रिमांडर भेजा रहा है। कहना है कि बकरीद की वजह से स्कूल संचालकों को परेशानी हुई होगी। बकरीद की छुट्टी के बाद जल्द ही डाटा भेज दिया जाएगा।
टीकाकरण न कराने वाले अध्यापक को भी नहीं मिलता प्रवेश
वनस्थली पब्लिक स्कूल, माउंट लिटरा स्कूल, सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल, जौहर स्कूल, चौधरी केहर सिंह स्कूल, लॉर्ड महावीरा एकेडमी, जेपी पब्लिक स्कूल सहित कुछ ऐसे स्कूल है जिन्होंने अपने स्तर पर सभी अध्यापकों को टीकाकरण करवाने के लिए नियम बनाए है। इन स्कूलों में अध्यापकों को भी बिना टीका लगवाए स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलता है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक ही है कि अध्यापक खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही विद्यार्थी भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें