फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी, ऑनलाइन कराई जा रही गणित और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी हो जाने के कारण अब शिक्षण कार्य के लिए नया रास्ता निकाला गया है। गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल के गणित और भौतिक विज्ञान के शिक्षक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। यू-ट्यूब पर पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक सुधीर कुमार और प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए शासन के आदेश पर छुट्टी कर दी गई थी। मगर, बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई का कदम उठाया गया है। भौतिक विज्ञान के शिक्षक मोहित यादव और गणित के शिक्षक अनिल कुमार अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। शिक्षक यू-ट्यूब के अलावा वीडियो कॉल के जरिए भी जानकारी दे रहे हैं। इससे नए सत्र से पहले छात्रों को मदद मिलेगी। छात्र भी स्कूल की ओर से की गई पहल पर खुश हैं।
बंदियों को भी दिए जाएंगे मास्क
बागपत। जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदियों को भी जल्द ही मास्क दिए जाएंगे। मेरठ से यह मास्क मेरठ आएंगे। बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज पर मास्क किया अनिवार्य
बागपत। जिले में विभिन्न शूटिंग रेंज पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जौहड़ी शूटिंग रेंज पर अभ्यास के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों को एहतियात के तौर पर मास्क लगाने के लिए कहा गया है। बिनौली शूटिंग रेंज और बड़ौत की अन्य शूटिंग रेंज पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें