फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का हैंडपंप खराब, बच्चे परेशान

Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाहा
विज्ञापन
दाहा के मांगरौली गांव में हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मांगरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे गांव के घरों में पानी के लिए इधर-उधर घूमते हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन का रवैया बेहद खेदजनक है।
विज्ञापन


मांगरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में 80 बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों के लिए स्कूल में एक हैंडपंप की व्यवस्था है। हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन हैंडपंप को ठीक कराने के लिए किसी का ध्यान नहीं है। बच्चे बोतलों में पानी लेकर स्कूल पहुंचते हैं। जो बच्चे बोतल से पानी नहीं ले जाते वह इधर-उधर घरों में जाकर पानी पीते हैं।

प्रार्थना के अलावा लंच के समय स्कूल में यही हाल नजर आता है। मिड डे मील बनाने के लिए भी पानी इधर-उधर से लाना पड़ता है। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार का कहना है कि वह खराब हैंडपंप की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। बच्चों को खराब हैंडपंप से पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन का रवैया खेदजनक है। 
मांगरौली के प्रधान इमरान ने कहा कि  हैंडपंप खराब होने की शिकायत मिली है, जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। गांव के बच्चों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन से भी बात की जाएगी। 
विज्ञापन


अधिकारी कहिन
 हैंडपंप ठीक कराने के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। दोबारा से  पत्र लिखा जाएगा। बच्चों को परेशानी होना लाजिमी है।
- डॉ प्रभात कुमार, एबीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें