उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार सुबह रोडवेज बस से सोनीपत जा रही एक छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़े जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। शिक्षकों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने युवक से मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक व छात्रा को थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला निवासी एक स्कूल में कक्षा ग्यारह की छात्रा को आज सुबह शिक्षकों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ लिया। छात्रा युवक के साथ बस से सोनीपत जा रही थी। इसी दौरान शिक्षकों ने उसका पीछा करते हुए युवक के साथ पकड़ लिया।
घटना से बस में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर धुन डाला। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस युवक और छात्रा को लेकर थाने पहुंची जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं छात्रा के स्कूल के शिक्षक और परिजन भी थाने पहुंच गए। बताया गया कि छात्रा बागपत के एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्रा की फेसबुक के माध्यम से सोनीपत के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी और युवक उससे मिलने जुलने आने लगा। इस कारण कई बार छात्रा स्कूल से बहाना बनाकर उससे मिलने चली जाती।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में छात्रा व युवक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने राहुल बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/