फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता नरेश टिकैत बोले- किसान का सड़क पर होना दुर्भाग्यपूर्ण, केंद्र सरकार को लेकर कही ये बात

Tue, 09 Mar 2021 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • किसान का सड़क पर होना दुर्भाग्यपूर्ण : नरेश टिकैत 
  • सरकार हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करें
विज्ञापन
भाकियू नेता नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कस्बा टीकरी में रणधीर सिंह के आवास पर हवन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर हैं। इसलिए सरकार को बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। 

विज्ञापन


नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए। आज धरने को एक सौ पांच दिन हो चुके हैं। सरकार हठधर्मिता छोड़कर बातचीत करके समस्या का समाधान करें। हम चाहते हैं कि सरकार का भी सम्मान रहे, हमने हमेशा इस सरकार का सहयोग किया है। सरकार से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह खरी नहीं उतर रही। किसानों पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में अच्छे लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है। आजादी के बाद कभी इतनी बड़ी पंचायतें नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि किसान खेत-खलिहान और घर छोड़कर सड़कों पर हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य किसान का और क्या हो सकता है। दिल्ली में बातचीत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा जो फैसला लेगा, उसके अनुसार आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार है, तब तक कानूनों के साथ छेड़छाड़ न की जाए। एमएसपी पर कानून बन जाए, किसानों के मुकदमे वापस लिए जाएं तो समाधान निकल सकता है। सरकार का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल बेटे को नहीं पिता की हत्या का कोई पछतावा, हवालात में रातभर हंसता रहा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने कहा यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे। केंद्र सरकार सड़कें बंद करा रही है। जिससे आमजन को भी हानि पहुंच रही है। किसान कभी किसी को हानि नहीं पहुंचा सकता है। इस अवसर पर विजय सिंह, मांगेराम, ईश्वर सिंह, पदम, बिल्लू, नरेश तोमर, उपेंद्र मंत्री आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें