फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में की तोड़फोड़, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
पुरा महादेव गांव में स्कूल बस में तोड़फोड़ के बाद जांच करते पुलिकसर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पुरा महादेव गांव का मामला, आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी। इसमें स्कूल के तीन छात्र घायल हो गए। बस चालक ने बालैनी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अमीनगर सराय की बस बुधवार को बच्चों को लेने के लिए पुरा महादेव गांव आई थी। बस चालक अक्षय गोस्वामी निवासी रामनगर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे बस में बैठे छात्र विशेष पुत्र राजेंद्र, उदय पुत्र पुष्पेंद्र और युवराज पुत्र रविंद्र घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का उपचार कराया। बस चालक ने बालैनी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें