फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस नाले में गिरी, बच्चे बाल-बाल बचे  

Wed, 18 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किशनपुर बराल-माल माजरा मार्ग पर स्कूल बस पलटने के बाद घायलों को निकालते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रमाला में कासिमपुर खेड़ी गांव के मदर प्राइड पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को दोपहर के समय किशनपुर बराल गांव के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे बस में सवार स्कूल के संचालक मामूली रूप से चोटिल हो गए। जबकि नौ बच्चे को लोगों ने सकुशल बस से निकाल लिया। इस दौरान बस चालक भाग गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 स्कूल की बस बुधवार को दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने गांवों में जा रही थी। माल माजरा गांव में जाते समय किशनपुर-बराल गांव के पास सामने से भैंसा बुग्गी आ गई। बुग्गी को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर वहां पर स्थित
एक नाले में पलट गई।  बस में सवार नौ बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए।     इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने बच्चों को बस से निकाला। बस में सवार स्कूल के संचालक आशीष तोमर मामूली रूप से चोटिल हो गए। जबकि बच्चे सकुशल मिले। लोगों ने आशीष तोमर का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। बस का चालक मौके से भाग गया। बस हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। कुछ अभिभावक मौके पर भी पहुंचे।
विज्ञापन

  स्कूल सूत्रों के अनुसार आशीष तोमर अपनी देखरेख में ही बच्चों को स्कूल में लाते हैं और उन्हें वापस छोड़कर आते हैं।  गौरतलब है बस हादसे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। छह माह बागपत शहर के एक स्कूल की बस अग्रवाल मंडी टटीरी के पास पलट गई थी। बस में सवार दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे पहले बड़ौत क्षेत्र के एक स्कूल की बस पलटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें