फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौवीं, 11वीं के पंजीकरण और बोर्ड परीक्षा के आवेदन का कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा और नौवीं और 11वीं के पंजीकरण के लिए आवेदन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 सितंबर को छात्र-छात्राओं के आवेदन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र पांच अगस्त तक शुल्क जमा करेंगे और प्रधानाचार्य दस अगस्त तक छात्रों का शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराएंगे। शुल्क जमा करने के बाद 16 अगस्त तक छात्रोंं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। दस अगस्त तक शुल्क जमा न होने की दशा में 20 अगस्त तक सौ रुपये के विलंब शुल्क के साथ छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 21 से 31 अगस्त तक परिषद की ओर से छात्रों के विवरण की चेक लिस्ट जारी की जाएगी और प्रधानाचार्य चेक लिस्ट की जांच कर दस सितंबर तक सूची को अपडेट करने के बाद 30 सितंबर तक छात्रों के फोटोयुक्त नामावली क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि नौवीं व 11वीं कक्षा में छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों का 20 अगस्त तक प्रवेश लिया जाएगा। प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक शुल्क कोषागार में जमा करेंगे और 26 अगस्त से पांच सितंबर तक परिषद की ओर से जारी की गई चेक लिस्ट की जांच कर 20 सितंबर तक सूची को अपडेट करेंगे। प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक छात्रों की फोटोयुक्त नामावली परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें