पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर और मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग भगवा रंग में रंग गए। मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम के जयकारों से गूंज उठा।
बताया गया कि पुरामहादेव मंदिर में शुक्रवार को लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।