दोघट (बागपत)। चंदौली में चल रही 65 वीं सब जूनियर स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज सत्यम वेदवान ने दो गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया है।
कोच सचिन वेदवान ने बताया कि चंदौली में गुरुवार से शुरू हुई 65 वीं सब जूनियर स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के तीरंदाज सत्यम वेदवान ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता। चैंपियनशिप दो फरवरी तक चलेगी। इसमें उम्मीद है कि सत्यम वेदवान और मेडल जीतेंगे। वहीं सत्यम वेदवान के गोल्ड जीतने की गांव में खुशी मनाई गई। खुशी मनाने वालों में मोनू, संजीव, हरवीर, हरेंद्र, मोहित आदि रहे।