फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियंत्रण के साथ पक्षियों का संरक्षण भी कर रहे सतवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के लिए सतवीर सिंह ने अपने घर को उनका आशियाना बना लिया है। ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सतवीर सिंह यातायात नियंत्रण के साथ ही यह सामाजिक कर्तव्य भी बखूबी निभा रहे हैं। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी सतवीर सिंह फिलहाल बागपत के देशराज मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। इस घर में ही उन्होंने पक्षियों के लिए कई आशियाने बना दिए हैं। प्रतिदिन सुबह से शाम तक उनका घर गौरेया, मुनिया, बुलबुल, गोगाई, मैना आदि रंगबिरंगी चिड़ियों की चहचहाट से गूंजता रहता है। बाहरी क्षेत्र से सुबह से शाम तक सैकड़ां की तादाद में पक्षी आते हैं। वह प्लास्टिक की बोतलों से बने फीडर में चिड़ियों के लिए मीठा पानी व दाना रखते हैं। सुबह करीब 6 बजे से शाम होने तक चिड़िया यहां दाना चुगती और मीठा पानी पीती हैं। रंगबिरंगी चिड़ियों को देखकर आसपास के लोग भी सतवीर के इस कार्य की सराहना करते हैं। सतवीर अन्य लोगों को पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

पौधे रखने का भी रखते हैं शौक
सतवीर सिंह ने कोरोना महामारी को देखते हुए घर में ऐसे पौधे लगा रखे हैं जो रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों को घरों में पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में वातावरण शुद्ध रहेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलेगी। पौधों पर पक्षियों को रहने के लिए घर भी होगा। उन्होंने घर में स्नेक प्लांट, एकमुखी रूद्राक्ष, आवमल, गुडहल, पीला व काला धतूरा, कल्पवृक्ष, मनी ट्री प्लांट, रजनीगंधा, सीता अशोक, करी पत्ता, लक्की बेंबू प्लांट, सफेद तुलसी, स्पाइडर प्लांट आदि लगा रखे हैं।
सतवीर से प्रेरणा लें अन्य लोग : शर्मा
वन क्षेत्राधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी सवतीर का कार्य सराहनीय है। उससे प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी घरों में पक्षियों के लिए घोंसले बनाना चाहिए। जिससे विलुप्त हो रही गौरेया व अन्य पक्षियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें